भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

395 किलो अफीम डोरा चुरा से भरी हुई बिना नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध पिस्टल खेरोदा पुलिस पर फायरिंग करते हुए कानोड़ पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार।

472
Above News

रिपोर्ट -अभिषेक धींग
उदयपुर -कानोड़

उदयपुर । जिले के कानोड़ से इस वक्त बड़ी खबर दिनांक 13 मार्च 2023 को मध्य रात्रि पुलिस थाना खेरोदा द्वारा हाईवे पर नाकाबंदी कर रहे पुलिस जाब्ता द्वारा एक बिना नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो बिना नंबर स्कॉर्पियो वाहन में बैठे अज्ञात आरोपी द्वारा पुलिस जाब्ता पर फायरिंग की गई। वाहन होटल मारवेल हाईवे पर छोड़कर भाग गए तथा बिना नंबरी स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी में 29 काटटो से कुल 395 किलोग्राम अफीम डोरा चुरा व एक पिस्टल मय बिना नंबर की स्कॉर्पियो जप्त कर आर्म्स एक्ट पुलिस थाना खेरोदा पर पंजीबंद कर अनुसंधान थाना अधिकारी पुलिस थाना कानोड़ के जिम्मे किया गया। अति महानिदेशक पुलिस जयपुर के आदेशानुसार 1 अगस्त 2023 की पालना में जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थो की तस्करी वह पुलिस पर फायरिंग के आरोपियों की धर पकड़ प्रकरण के खुलासा के अभियान के संबंध में उक्त प्रकरण के खुलासा करने पर ₹2000 का इनाम जारी किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर प्रियंका व पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर रविंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कानोड़ थाना अधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर कांस्टेबल जालिम सिंह द्वारा मूकबीर आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से आरोपी दिनेश कुमार पिता मालाराम विश्नोई निवासी पादरडी खुद ग्राम पंचायत सिंधासवा हरनियान पुलिस थाना गुढ़ा मलानी जिला बाड़मेर राजस्थान द्वारा अपने आधार कार्ड में पता बदलकर रहना तथा पुणे मुंबई आदि स्थानों से वाहनों की चोरी कर अफीम डोडा चुरा के तस्करी के लिए बेचना तथा फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात रखने तथा कोल्हापुर महाराष्ट्र में रहने की सूचना पर थाना हाजा गठित टीम को कोल्हापुर भेजा गया। आरोपी दिनेश बिश्नोई को कोल्हापुर से डिटेल किया गया। जुर्म कबूल करने से उसके पास फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस अन्य दस्तावेज तथा अन्य आर्टिकल मिलने से स्कॉर्पियो को अफीम डोडा चुरा के तस्करी के लिए बेचने के संबंध में आरोपी को एनडीपीएस की धारा में गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी द्वारा बताया गया अन्य आरोपीगण की तलाश जारी है। उक्त प्रकरण को खुलासा करने में थाना अधिकारी मनीष खोईवाल, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल जालम सिंह, सुनील दत्त, ओम प्रकाश, दशरथ, लोकेश आदि का योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper