भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कौशांबी की बेटी ने जज की परीक्षा पास कर जिले का किया नाम रोशन

312
Above News

रिजल्ट की घोषणा होते ही परिवार रिश्तेदारों में खुशी की लहर*

ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़.mb8874160864

मनौरी कौशाम्बी जिले के सिराथू कस्बे के स्व0 डॉक्टर मेवा लाल केशरवानी की पौत्री ने जज की परीक्षा पास कर ली है जैसे ही इस बात की जानकारी घर परिवार रिश्तेदारों को लगी लोग खुशी से झूम उठे हैं और बालिका को माल्यार्पण कर मिठाईयां खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सह संयोजक सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार,संतोष कुमार केशरवानी ,जागृति के नाना जी सियाराम केसरवानी ने बालिका और उनके परिजनों को बधाई देते हुए बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है

जानकारी के मुताबिक सिराथू कस्बे की रहने वाली बालिका जागृति केसरवानी पुत्री बाला जी केशरवानी ने कड़ी मेहनत करने के बाद जज की परीक्षा पास कर ली है जागृति केसरवानी के रिजल्ट की जैसे ही घोषणा हुई उनकी माता नीतू केसरवानी सहित घर परिवार और रिश्तेदार खुशी से झूम उठे हैं बालिका को माल्यार्पण किया गया है उसे मिठाइयां खिलाई गई हैं बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना प्रभु से की है जागृति केसरवानी की माता नीतू केसरवानी ने कहा कि प्रभु से यही कामना है कि मेरी बेटी दोनों दिन इसी तरह तरक्की करती रहे बुलंदियों तक पहुंचे डॉक्टर मेवा लाल केशरवानी के घर पर बधाई देने वाले लोगों का जमावड़ा लगा है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper