भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीओ कार्यालय से वापस लौट रहे युवक को ससुरालीजनों ने बेरहमी से पीटा

258
Above News


ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.88774160864*


कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के धमसेरा गांव निवासी गोरेलाल उर्फ़ अनिल कुमार पुत्र शंकर लाल का अपनी पत्नी पूजा यादव से विवाद चल रहा था पूर्व में चरवा पुलिस ने 02 अगस्त को गोरेलाल को 107– 16 शांति भंग में पाबंद कर उप जिला अधिकारी चायल की अदालत में पेश करने के लिए अपने हिरासत में लिया था पुलिस हिरासत में मौजूद गोरेलाल के घर में उसकी पत्नी अपने भाई और बहनोई के साथ पहुंची और गोरेलाल की मां को मारपीट कर बक्से का ताला तोड़कर घर से जेवर नगदी लूट ले गई थी इस मामले की शिकायत गोरेलाल ने थाना चरवा पुलिस से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से की थी इसी मामले के बयान के लिए गोरेलाल को सीओ कार्यालय चायल में 31 अगस्त को बुलाया गया था बयान देने के बाद सीओ कार्यालय में समझौते की बात होने लगी जिस पर गोरेलाल ने समझौते से इनकार कर दिया जैसे ही सीओ कार्यालय से गोरेलाल बाहर निकला कुछ दूर पहुंचा था कि उसकी पत्नी अपने भाई-बहनोई व अन्य लोगों के साथ गोरेलाल को रोक लिया गाली-गलौज करते हुए मारने पीटने लगे आरोप है कि उसके पास मौजूद मोबाइल और रुपए भी छीन लिए गए हैं इसी बीच मौके पर गोरेलाल की मां पहुंच गयी उसके पास साथ भी गाली गलौज और मारपीट की गई है गोरेलाल का कहना है कि उसकी मां से भी लॉकेट व अन्य सामान छीन लिया गया है चौकी पुलिस को तहरीर दी है लेकिन खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper