भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बस्ती में इन रोडो का नाम “किडनी से पथरी निकाल मार्ग” रखा जाना चाहिए

264
Above News

बस्ती यूपी से बेबाक शक्ति न्यूज रिपोर्टर नीरज

बस्ती(उत्तर प्रदेश)।* विकास का पहिया जितनी रफ्तार से घूम रहा है ऐसा लगता है कि आने वाले भविष्य में यह स्विट्जरलैंड को भी पीछे छोड़ देगा, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के सड़कों की। बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीट हैं जिसमें केवल हर्रैया विधानसभा सीट से भाजपा को एक सीटें मिली है बाकी चार सीटें सपा के खाते में गई है, हो ना हो कहीं न कहीं बस्ती की जनता यह कयास लग रही है कि सीटें ना निकलने की वजह से बस्ती के सड़कों का और खासकर ग्रामीण संपर्क मार्ग की यह दयनीय स्थिति है ऊपर जो तस्वीर देख रहे हैं यह है प्लास्टिक कंपलेक्स की तस्वीर जहां पर एक तरफ सड़क की एक पटरी का निर्माण तो हो गया है लेकिन दूसरी तरफ का निर्माण अधूरा ही छोड़ दिया गया जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। यूपी लाइव टुडे के संपादक राजकुमार पांडे से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि सिर्फ प्लास्टिक कंपलेक्स का ही यह हाल नहीं है बस्ती में इन रोडो का नाम “किडनी से पथरी निकाल मार्ग” रखा जाना चाहिए। दुबौला से पचपेड़वा मार्ग, दुबौला से टिनिच या एकटेकवा मार्ग, टिनिच से आमा ,महादेवा, जिनवा मार्ग, जिलेबीगंज से रेवटा, जगदीशपुर मार्ग, बेलघाट से सिरकोहिया मार्ग, बेलघाट से बैदौलिया अजायब मार्ग – पढ़नी मार्ग, सल्टौआ से देईडीहा गांव मार्ग, बस्ती बड़ेवन से रौता चौराहा मार्ग, बस्ती रोडवेज से प्लास्टिक काम्प्लेक्स मार्ग इन सब मार्गों का हाल बहुत ही खस्ता है जिस पर आए दिन बहुतायात में दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper