छिबरामऊ में नहर में मिला अज्ञात महिला का शव:हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस शव का शिनाख्त कराने में जुटी

:कन्नौक बेबाक शक्ति न्यूज़ से संवाददाता ऋषि जैन
:छिबरामऊ के मिघौली मनकापुर गांव स्थित नहर में आज दोपहर एक महिला का अज्ञात शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर महिला के शव की शिनाख्त में जुट गई है।कोतवाली क्षेत्र के मिघौली ग्राम सभा के मनकापुर में जब नहर के किनारे किसान अपने पशुओं को चरा रहे थे तभी नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैरते देखा स्थानी लोगों में हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई पड़ रहे थे।जिसके चलते ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने शव दिखाई देने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। जिसके बाद शिनाख्त करने के आधार पर पता लगा कि अज्ञात शव किसी महिला का है।
: महिला के गले में एक दुपट्टा बंधा हुआ मिला
मृतका का शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव फूलने की वजह से पानी के ऊपर आकर बहने लगा था। मृतक महिला के गले में एक दुपट्टा बंधा हुआ मिला था। वही स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है, कि यह शव मैनपुरी जनपद के बेवर बॉर्डर पर किसी ने हत्या कर नहर में फेंक दिया होगा और यह बहकर मिघौली गांव के पास आ पहुंचा।
:पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी
जिसके चलते ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अब पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जानकारी मिल सकेगी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.