भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गांजा तस्कर रोहित शर्मा के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

329
Above News

 सायबर सेल प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस कप्तान ने लाईन अटैच कर बिठाई जांच

शहडोल । बीते कुछ दिन पहले जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से एक बड़े गांजा तस्कर को स्पेशल गठित टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। बता दें कि, उक्त टीम एसपी कुमार प्रतीक ने गठित की थी, जिसने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बुढ़ार निवासी रोहित शर्मा से करीब 1 क्विंटल गांजा और 1 लाख रुपए नगद राशि बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में पकड़े गए आरोपी के बयान ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

दरअसल, उक्त आरोपी के स्पेशल टीम को मिले बयान ने पुलिस विभाग के सायबर सेल शाखा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एम) अमित दीक्षित को ही कटघरे में ला खड़ा कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार, आरोपी ने उक्त पुलिस अधिकारी की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और उपनिरीक्षक अमित की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे तत्काल लाईन हाजिर कर दिया है। बताया गया है कि, काफी समय से सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अमित के तार काफी समय से गांजा तस्कर रोहित के साथ जुड़े हुए थे। स्पेशल टीम ने एसपी के निर्देश पर की गयी कार्रवाई बाद जब आरोपी गांजा तस्कर से बयान लिए तो उसने अपने बयान में की बड़े खुलासे किए हैं। वहीं इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि, गांजा तस्कर रोहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सायबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित को गांजा तस्करी में उसकी मदद करने के बदले में एक मोटी रकम अदा करता था। बहरहाल, सायबर सेल में पदस्थ उपनिरीक्षक अमित दीक्षित को लाईन हाजिर कर पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर उपनिरीक्षक अमित दीक्षित को लाईन अटैच किया गया है। मामले में जांच बिठाई गई है। आगे प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अंजूलता पटले एडिशनल एसपी, शहडोल।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper