भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

278
Above News

संघ के पदाधिकारी बोले- आखिर हमसे कब खुश होंगे मामा; सबको बांट रहे हमको डांट रहे*

जबलपुर(रिपोर्टर संजय सरया) मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान में जबलपुर के सैकड़ो पटवारी नौ दिनों से हड़ताल में बैठे हुए हैं। पटवारी संघ के पदाधिकारी का कहना है आखिर प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज हमसे कब खुश होंगे। जबकि मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम पटवारी के द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है प्रदेश के सैकड़ो पटवारी 28 अगस्त से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी 3 सूत्रीय मांगो को लेकर बैठे हुए हैं। जहां जबलपुर के हाट बाजार में भी दर्जनों पटवारियों का प्रदर्शन जारी है।
संघ की मुक्ता चौकसे के मुताबिक आज हड़ताल का नौवां दिन है। जहां प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहां सभी की तीन सूत्रीय मांगे हैं। जिसमें ग्रेड पे को 2800 करना, भत्तों को बढ़ाना, साथ ही वेतनमान समयमान को लेकर मांगे की जा रही है। उन्होंने कहां अन्य प्रदेशों में पटवारी के साथ बाकायदा न्याय किया जा रहा है लेकिन मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पटवारियों के साथ न्याय नहीं कर रही है।

*प्रदर्शन होगा उग्र, चुनाव में दिखाई देगा असर*

हड़ताल में शामिल पटवारियों को कहना है यदि शिवराज सरकार पटवारी की मांगो को जल्द ही अमल नहीं करती है, ऐसी स्थिति में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार की होगी। फिलहाल अब देखना होगा पटवारियों की हड़ताल आखिर कब तक जारी रहती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper