भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नकली पुलिस बनकर युवक से ठगे 30 हजार,पुलिस ने मामला किया दर्ज

239
Above News

शहडोल ।जिले में नकली पुलिस पर, असली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसमे नकली पुलिस बन कर युवक से 30 हज़ार रुपये धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

दरअसल जिले के सिगनिहा में रहने वाले गंगा केवट के ऊपर पुलिस मे दर्ज पुराने अपराधों और न्यायालय में विचारधीन मामलों को सुलझाने एवं खत्म करने के एवज़ में नकली पुलिस बनकर फोन पे के माध्यम से 30 हजार रुपये नकली पुलिस ने ले लिया।

सारी बात का खुलासा यू हुआ कि ,आरोपी को ये लगा कि उसने पुलिस को पैसा दिया है तो पुलिस उसे नही पकड़ेगी जबकी शहडोल पुलिस ने मामला दर्ज भी किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घण्टे से भी कम समय मे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भी भेज दिया गया।

जिसके बाद उसे ये पता चला कि उसके साथ किसी ने नकली पुलिस बन कर 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी।

जिसके बाद उसने गोहपारू थाना में शिकायत की जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper