भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पाण्डवनगर में हुई शिक्षक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने सीधी से किया गिरफ्तार

311
Above News

आरोपी के विरूद्ध की गई एन. एस. ए. की कार्यवाही

शहडोल।बीते दिनों पाण्डवनगर में शिक्षक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी अतुल सेन को कोतवाली पुलिस ने जिला सीधी से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। घटनाक्रम इस प्रकार है कि दिनांक 01.09.23 को फरियादी देवेन्द्र गुप्ता के साथ आरोपी अतुल सेन द्वारा झगड़ा, मारपीट करते समय आहत ज्ञानेन्द्र सिंह पटेल पिता रामसुन्दर पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी पाण्डवनगर वार्ड नं. 09 शहडोल के द्वारा बीच बचाव करने और मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना देने की बात कहने पर आरोपी अतुल सेन अपने घर से चाकू लेकर घायल ज्ञानेन्द्र सिंह पटेल के सीने में घोपकर प्राणघातक चोट पहुँचाया था। घायल ज्ञानेन्द्र सिंह पटेल की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज शहडोल में मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना कोतवाली शहडोल में आरोपी अतुल सेन पिता स्व. जगदीश सेन उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 पाण्डवनगर शहडोल के विरूद्ध धारा 294, 323, 307, 506, 302 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

आरोपी घटना के तत्काल बाद से फरार हो गया था जिसकी तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा तत्काल टीमें गठित की गई। आरोपी अतुल सेन पूर्व से हत्या, हत्या का प्रयास तथा मारपीट कर शांतिभंग करने का आदतन अपराधी रहा है। ऐसी स्थिति में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करना एवं सख्त प्रतिबंधक कार्यवाही करना पुलिस के लिए चुनौती का विषय बन चुका था।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी. सी. सागर द्वारा 30 हजार रूपये नगद इनाम की उद्घोषणा की गई थी ।

पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा थाना कोतवाली शहडोल को आरोपी की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में आरोपी अतुल सेन की गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान दिनांक 05.09.23 को देर रात्रि पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली कि फरार आरोपी अतुल सेन जिला सीधी में छिपा हुआ है जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नैकिन ललान टोला जिला सीधी में आरोपी के ठहरे हुए स्थान में दबिश देकर उसे दस्तयाब किया गया ।

दिनांक 06.09.23 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। साथ ही आरोपी के विरूद्ध कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शहडोल द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत पारित निरोधादेश का निष्पादन आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है। आरोपी द्वारा कारित उपरोक्त जघन्य सनसनीखेज घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराने से आम जनमानस एवं मृतक के परिजनों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं न्याय मिलने की भावना जागृत हुई है।

मामले में घटना के पश्चात् आरोपी को तत्परतापूर्वक गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में विवेचक उप निरी. उपेन्द्र त्रिपाठी एवं सउनि. राकेश बागरी, सउनि. रजनीश तिवारी, सउनि. रामराज पाण्डेय, प्र. आर. मायाराम, प्र. आर. महेन्द्रपाल शुक्ला, आर. गिरीश मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper