10 गांजा सहित स्कूटी चालक व महिला गिरफ्तार, बुढ़ार पुलिस ने की NdpS Act के तहत कार्यवाही

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अवैध नशे के तस्करों, व्यापारियों के विरूद्ध शहडोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। थाना प्रभारी बुढार निरीक्षक संजय जयसवाल के नेतृत्व में सउनि0 हरिकिशोर, भारत सिंह, आर0 शिशिर सिंह, जयकृष्ण चतुर्वेदी की पुलिस टीम ने थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत 05 सितम्बर 2023 को वाहन चेंकिग दौरान एक सफेद कलर की स्कूटी शहडोल तरफ आ रही थी, जो पुलिस को देखकर स्कूटी चालक, जिसमें एक महिला पीछे बैठी थी, स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महावीर सिंह गोेंड पिता विजय सिंह गोंड निवासी बंगवार थाना धनपुरी एवं पीछे बैठी महिला का नाम लक्ष्मी सिंह पति विष्णु सिंह निवासी उसलापुर थाना अमलाई के कब्जे से एक थैले में 10 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 1 लाख रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध Ndps Act के तहत कार्यवाही की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.