पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदनिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब एक 19 साल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुट है।
मृतक युवक के परिजनों ने वन विभाग के चौकीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं चंदिया थाना पहुंचकर संदेही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि रेत के परिवहन को लेकर चौकीदारों और मृतक के बीच विवाद हुआ था। इसलिए उसी पर उन्होंने हत्या करने का शक जताया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर AGDP डीसी सागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया भी पहुंचे। युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल ये हत्या है या फिर आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.