भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हाट बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन दुकानदारों की मौत

355
Above News

शहडोल। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन दुकानदारों की मौत हो गई। उन्होंने साप्ताहिक हाट बाजार में अपनी दुकान लगा रखी थी, जब उन पर बिजली गिरी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बकहो का है। वहां बकहो में हर शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। इसमें ही तीनों ने दुकान लगा रखी थी। शाम लगभग सवा छह बजे के आसपास तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट मे आने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि मृतक सुनील कुशवाहा, 42 वर्ष, निवासी धनपुरी, कुंजी लाला जैसवाल, 45 वर्ष, निवासी अमलाई, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गोवर्धन नवानी, 54, निवासी बुढ़ार इस घटना में गंभीर घायल हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान गोवर्धन की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मर्ग कायम कर लिया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper