अंबाह थाने में पदस्थ एसआई की दरियादिली आई सामने क्या है पूरा मामला!?

मुरैना।अंबाह थाना परिसर मे दर्द से पीडित एक गाय जिसके पिछले पैर मे एक घाव था जिसमे से अत्यधिक खून बह रहा था। थाना परिसर में उपस्थित एसआई विवेक सिंह तोमर ने देखा कि गाय के पैर में एक घाव काफी गहरा था एवं सफेद रंग के इल्लीनुमा कीडे रेंगते दिखा रहे थे तभी विवेक तोमर ने आनन फानन मे कुछ समझ नही आया तो उनोने घाव पर पानी डाला तो कुछ कीडे नीचे जमीन पर गिर पडे।घाव अत्यधिक गहरा एवं गंभीर होने से पास के ही पशु चिकित्सालय से पशु डाक्टर को बुलाकर एवं थाना पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओ की मदद से गाय माता के घाव का इलाज कराया। इलाज के पचात गाय माता एकदम ठीक हो गई और रोटियां एवं घास भी खाने लगी थी । तोमर ने वहां उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता और
पशु चिकित्सक एवं उनकी टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया । बताया जाता है एसआई विवेक सिंह तोमर जनता के सेवक होने के साथ साथ सरल स्वभाव के धनी माने जाते है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.