भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उपप्रधान ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

258
Above News

मण्डी, हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना गोहर की बासा पंचायत (ख्योड़) के उपप्रधान दीवान गुप्ता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उपप्रधान की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उपप्रधान दीवान चंद गुप्ता ने अपनी ही पंचायत के प्रधान के खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उपप्रधान ने आत्महत्या से पहले लिखा कि प्रधान बासा ख्योड मेले के प्लाट आवंटन में दुकानदारों और लोगों से अधिक पैसा मांग रहा है और वह गोलमाल करने में संलिप्त है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि प्रधान मेरी बात को नहीं मानता है। इस कारण आत्महत्या कर रहा हूं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और जिला स्तरीय ख्योड नलवाड़ मेले के आयोजन पर संकट छा गया है। उधर गोहर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायत प्रधान राजेंद्र शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। सोमवार दोपहर बाद उपप्रधान दीवान गुप्ता ने पुराने घर चौकी के बरामदे की कड़ी से रस्सी बांध कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी पत्नी और बेटा रिश्तेदार के घर शोक प्रकट करने गए थे, जबकि बहू स्कूल गई थी। जैसे ही दोपहर बाद कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने घर पर पहुंचे तो रस्सी से लटके शव को देखकर बच्चे चीख उठे। इस पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी लाल चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी हेड क्वार्टर देवराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंचायत प्रधान के खिलाफ हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper