भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ब्लॉक स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न।

210
Above News

शिकारपुर। हरिद्वार। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लंढौरा नारसन प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय टेबल टेनिस तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में सूर्यांश कसाना, रोहित राणा, रेहान अंसारी लवी वंश चौहान प्रिंस कुमार ने बालक वर्ग में अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में खुशी देवी अनु पवार तेजस्विनी तथा सुहानी ने उपस्थित दर्शकों का अपने खेल से मन मोह लिया।
वही बैडमिंटन में रिहान अंसारी रितेश कुमार सूर्यांश चौधरी रोहित विजय शौर्य अभिनव हैप्पी कृष्णा अंश लक्ष्य ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजीव गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप सिंह पुंडीर ने किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा भारत ने खेल के माध्यम से विश्व अपनी नई पहचान बनाई है उन्होंने बताया की खेल समाज को जोड़ने का कार्य करता है तथा स्वस्थ समाज की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज लंढौरा, राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन, विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज नारसन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिवर हरि एवं राजीव गांधी नवोदय शिकारपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ब्लॉक खेल संबंधित पवन राणा ने उपस्थित दर्शकों, खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में रणपाल सिंह सौरव कुमार अनुज कुमार प्रीति सैनी साजिद अली सुषमा पांडे मनीष कुमार अरविंद चौधरी तथा सोनिया सैनी का प्रमुख योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्य अनूप सिंह पुंडीर ने आभार प्रकट किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper