मुकम्मल फाउडेशन समिति कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज जिला संवाददाता ऋषि जैन
: कन्नौज। देश में हिंदी भाषा को नंबर एक दर्जा दिया गया। यह भाषा सम्मान और प्यार के रूप में जानी जाती है। इतना ही नही । यह देश में दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में मुकम्मल फाउंडेशन समिति के द्वारा बृहस्पतिवार को अपने निज कार्यालय पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । मुकम्मल फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ अर्स जहां व जिला अध्यक्ष सलमा जमाल, समिति जिला संगठन मंत्री शाहीन ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमारे देश की मीठी भाषा के रूप में और मातृभाषा के रूप में जाना जाता है । वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने बच्चों को फल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। और सभी बच्चों से अपील की आप सभी हर भाषा को अवश्य पढ़े लेकिन अपनी मातृभाषा को हमेशा बढ़ावा देते रहें। जिससे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हमारा देश जाना जाता है। इस मौके पर साजिया, नगमा, मुस्कान, मरियम आदि लोग मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.