टप्पेबाजी की घटना का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण, शत प्रतिशत बरामदगी

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज डॉ0 अरविन्द कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण मे कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस द्वारा टप्पेबाजी गैंग का खुलासा किया गया। बताते चले कि – दिनांक 13/09/2023 को कस्बा गुरसहायगंज बैंक ऑफ इंडिया बैंक से पैसे निकाल कर वापस जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने अभियुक्तगण द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बिठाया गया था। ब्लेड के माध्यम से अभियुक्तगण द्वारा जेब काट ली गई। बीच रास्ते वृद्ध व्यक्ति को उतर जाने को बताया गया।जब उतरे तो ज्ञात हुआ की उनकी जेब में रखे 52000 रुपए निकाल लिए गया है। इनके द्वारा शोर मचाया गया। क्षेत्र में गश्त कर रही चीता मोबाइल पर ड्यूटीरत का0 मोनू कुमार द्वारा अभियुक्तगण का पीछा किया गया। दो मोटर साइकिल पर चार अपराधी थे। इसमें से एक बाइक फिसल कर गिर गई। अभियुक्तगण भागने में सफल हुए। बरामद मोटरसाइकिल नं0 न्च्74।थ् 6597 काली स्पलेण्डर प्लस के आधार पर चारो अपराधियो की पहचान हुई। वादी रामपूत पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम रामपुर भुडिया थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज की तहरीर के आधार पर पर मु0अ0स0 577/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।दिनांक 15/09/2023 को जलालाबाद जीटी रोड हाइवे अण्डरपास के पास से अभियुक्तगण 1.अनुज गिहार उर्फ छोटू पुत्र सुरेश गिहार निवासी बोध नगर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज 2.विपिन गिहार उर्फ पण्डा पुत्र हरिश्चन्द्र गिहार नि0 जवाहर नगर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनुज गिहार उर्फ छोटू के पास से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त विपिन गिहार उर्फ पण्डा उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 55,000/- रुपये बरामद हुये। पूछताछ में इनके द्वारा दिनाक 17.8.23 को थाना गुरसहायगंज में हुई टप्पेबाजी घटना को भी इनके द्वारा कारित करना स्वीकार किया गया। जिस संबंध में थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 506/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त दोनों अभियोगों में अभियुक्तगण का नाम प्रकाश मे लाते हुये बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी तथा अग्रिम कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 580/2023 धारा 3/25 आयुध अधियनियम 1959 बनाम अनुज गिहार उर्फ छोटू पुत्र सुरेश गिहार व मु0अ0सं0 581/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम विपिन गिहार उर्फ पण्डा पुत्र हरिशचन्द्र गिहार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.