कांग्रेसी नेताओं ने हड़प ली आदिवासी की जमीन ?

भोपाल। मामला है शहडोल जिले का जहां समाज सेवकों ने आदिवासीयों की कीमती जमीन को कूट रचना कर रसूकदार लोगों द्वारा हड़प करने के संबंध में कार्यवाही करते हुए अपराध कायम करने का आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर जिला शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया था जिस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसीलदार राजस्व तहसील सोहागपुर जिला शहडोल को उक्त विषय पर जांच प्रतिवेदन मांगा था जिस पर राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच प्रतिवेदन में बताया गया की समाज सेवी व राष्ट्रीय बजरंग दल के पद अधिकारी शक्ति सिंह के द्वारा प्रस्तुत आवेदन के संबंध में ग्राम कंचनपुर स्थित मूल आ.ख.न.1505/1 रकवा 0.728 हे. 1505/ 2/1 रकवा 0.243 हे.1505/2/2 रकवा 0.243 हे. के संबंध में 1505/1 रकवा 0.728 मुबारक हुसैन पिता सत्तार बख्श मंसूरी व खुर्शीद बेगम पति मुबारक हुसेन पता निवासी धनपुरी जिला शहडोल भूस्वामी ,श्रीमती हेमलता गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता पता शहडोल मध्य प्रदेश, दर्ज है जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि अधिकार अभिलेख वर्ष 1975 में उक्त भूमि लिखित खाता क्रमांक 132 के अन्य खसरा नंबर 108 रकवा 0.632 हे. एवं 1333 रकवा 0.093 हे. कुल 02 किता कुल रकवा 0.725 हे. रतिया बेवा फगुना बैगा राजेंद्र पिता फगुना बैग इतवारिया पिता फगुना बैगा पिता फगुना बैगा नान बाई पिता फगुना बैगा बुल्लू पिता फगुना बैगा सभी निवासी ग्राम शहडोल मध्य प्रदेश भूस्वामी के नाम दर्ज है। एवं आरजी खसरा नंबर 1505 के तीन बटांक वर्तमान खसरा में हो गए हैं इसके वर्तमान भूस्वामी हेमलता गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता, मुबारक मास्टर पिता सत्तार खख्श,खुर्शीद बेगम पति मुबारक मास्टर,लक्ष्मण गुप्ता पिता रामखेलावन गुप्ता भूस्वामी दर्ज है।
*इन्होंने ने भी दिया आवेदन:-* समाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह गहरवार ने भी सूचना आवेदन पत्र अंतर्गत म०प्र० मू०रा०सं०1959 की धारा 170 (ख) के तहत् आवेदन प्रस्तुत कर मांग की है कंनचपुर स्थित खसरा नं० 1505 / 1 रकवा 0.7280, खसरा नं० 1505 / 2 / 1 रकवा 0.2430 और खसरा नं० 1505 / 2 / 2 रकवा 0.2430 को फिर से फगुना के वारिसान के नाम दर्ज कराये जाये जो इस अर्जी के खण्ड नं01मे लिखे है साथ ही रेमनू रिकार्ड मे धनुषधारी पिता खन्ता सिंह गोड़ के वर्णन मे गोड़ शब्द हटाने वाले रेमनू कर्मचारी को मुकदमा चला कर सजा दिलाये जाये,साथ ही ये लोग पैसे वाले,बाहुबली,भू माफिया हैं, इनसे मेरी जान माल की भी रक्षा की जाए ऐसा निवेदन किया है।
*कौन है हेमलता गुप्ता* श्रीमती हेमलता गुप्ता वर्तमान शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की पत्नी है और वह एक ग्रहणी है वही सुभाष गुप्ता पूर्व होटल संचालक रहे हैं और वर्तमान में वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का भार संभाल रहे हैं सुभाष गुप्ता का नाम पूर्व में भी विवादों में घिरा रहा है वर्तमान में यह कांग्रेस में तो है परंतु पूर्व में इन्होंने कांग्रेस से भी बगावत की थी। इसी विषय को लेकर के जब पत्रकारों ने इस विषय का खुलासा किया था तब इन्होंने नेशनल कांग्रेस पार्टी के लेटर हेड का दुर्पयोग करते हुए लेटर हेड में पत्रकारों की गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली थी सांथ ही कांग्रेस के लेटर पैड में जमीन को अपनी पत्नी के नाम से खरीदना भी स्वीकारा है।
देखना यह है कि इस प्रकार की हरकतों को देखते सुनते पढ़ते आला कमान क्या कार्रवाई करता है?
मुबारक मास्टर:- वर्तमान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनपुरी रह चुके हैं।
खुर्शीदा बेगम:- खुर्शीदा बेगम वर्तमान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुबारक मास्टर की धर्म पत्नी है।
*लक्षमण गुप्ता* लक्ष्मण गुप्ता व्यापारी संघ शहडोल को भी चलते आ रहे हैं वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं वह कल्याणपुर जनपद से जनपद सदस्य भी हैं।
देखने वाला समझने वाली बात:- 1.आखिर आदिवासी की भूमि उनके नाम कैसे आ गई ?
2.दूसरा आदिवासी के ऊपर आखिर क्या दबाव था जो वह इन लोगों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाऐ ?
3.तीसरा इन लोगों ने और कितने आदिवासियों की जमीन हड़पी हैं ?
4.आखिर क्यों उनकी संपत्ति की जांच शासन प्रशासन नहीं कर रहा है।
5.राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों को आखिर यह लोग कौन सा और कैसा लाभ पहुंचा रहे हैं जो पार्टियां इन पर कार्रवाई नहीं करती?
इनका कहना है:-कथन लेने के लिए अनुविभागीय अधिकारी संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गय

Subscribe to my channel
Comments are closed.