भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से टोल प्लाजा का सर्वर हुआ ठप

928
Above News

शिव प्रकाश की रिपोर्टिंग

सिस्टम में खराबी की वजह से लाखों रुपए की वसूली हुई प्रभावित अनुपपुर:-बारिश तथा आकाशी बिजली की वजह से अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे 43 में स्थित मैनटोला टोल प्लाजा का सिस्टम पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। बताया गया कि गुरुवार की शाम अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली टोल प्लाजा के समीप गिरने से इसकी चपेट में आने से टोल प्लाजा का सिस्टम तथा कंप्यूटर पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। जिसके कारण टोल प्लाजा में गुरुवार की शाम से अब तक टोल वसूली का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ है जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान का सामना भी करना पड़ रहा है। सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के कारण सिस्टम प्रभावित होने की वजह से यहां लाखों रुपए के राजस्व की हानि भी उठानी पड़ रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper