मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तत्वावधान में जारी रहेगी प्रदेश ब्यापी हड़ताल ।

ब्यूरो चीफ तुलसीदास बैरागी सतना: शासन ने कल की कैबिनेट बैठक में जो पटवारियों को भत्ते दिए हैं, वो भारत सरकार के एग्री स्टेट जीआईएस रियल क्रॉप सर्वे योजना के तहत कृषि विभाग का कार्य जिसमें कृषि उत्पादों के विपणन कृषि ऋण आदि योजनाएं शामिल हैं की राशि₹ 3000 पटवारी को देकर काम का अतिरिक्त भार दे रही है, जो की कृषि विभाग का है कार्य है जो पटवारी को थमाकर छलावा दिया जा रहा है इस घोषणा से किस प्रकार आम जनता और किसानों को गुमराह करने व पटवारियों की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है एवं केन्द्र सरकार का भत्ता जो कि कृषि विभाग को दिया जाना है, कृषि विभाग का काम हम पर थोपा जा रहा है, ये कलाकारी की राजनीति है, पटवारियों की मुख्य मांग १. वेतनमान, २.पदोन्नति, ३.समयमान वेतनमान ४. वेतन विसंगति है,जिस पर 30 दिन हड़ताल हो जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई,जब तक वेतनमान के संबंध में आदेश प्रसारित नहीं होंगे हड़ताल जारी रहेगी।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के तत्वाधान में प्रदेशव्यापी कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल 28 अगस्त 2023 मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील इकाई नागौद जिला सतना मे हड़ताल प्रारंभ की गई थी आज भी अनवरत जारी है। मुखमंत्री महोदय से अनुरोध है कि अन्य कर्मचारियों की भांति पटवारी संघ की पंचायत बुलाकर हमारी समस्त मांगों को स्वीकार करे। पटवारी गण जिसमे रामनिहोर आरख (अध्यक्ष) दिनकर द्विवेदी (संरक्षक) कालीचरण बागरी, राजीव अहिरवार, अजय दीक्षित, अमर सिंह, भागचंद वर्मा, अखिलेश निगम, रामवतार गौतम, अंतर्ध्यानी दहायत, पंकज सिंह, जितेंद्र बागरी, संतोष तिवारी, विजय वर्मा,आजाद भारती,आशीष सिंह, अनूप सिंह, अतुल मिश्रा, दिव्या गौतम, ऋचा अग्रवाल, अनामिका तिवारी, अभिनव, नमिता पाण्डेय, के के कचेर, धर्मेन्द्र दिनकर, सरिता, आराधना सिंह , प्रमोद सोनी, निशांत खरे, नितिन पाठक, शिवेंद्र बागरी, लक्ष्मीकांत प्रजापति , अमित सिंह, अरविंद पांडेय, आदर्श प्रताप सिंह, मृदुल पांडेय, निशांत अग्रवाल, अनुराग, अमिताभ, रजनीकांत रावत, सत्यम गुप्ता, हेमन्त सिंह, चन्द्रेश मिश्रा, मंगल, रामशिरोमणि सिंह, दीप्ति तिवारी, संदीप प्रजापति, आशुतोष मिश्रा, मनीष जैन, दीपिका बागरी, रंजना बागरी, साश्वत पाण्डेय, उत्तरा बागरी, राजेंद्र दहायत,चिंतामणी, प्रियंका सिंह, पिहू आदि अन्य शामिल रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.