सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में यातायात प्रभारी ने सिखाए यातायात नियम

आफ़ाक़ खान द्वारा सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज बुधवारी कला कन्नौज में छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को साइकिल चलाने के नियम बताए गए,
कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज। अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज बुधवारी कला कन्नौज में प्रधानाचार्या रीना कनौजिया के सहयोग से यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को साइकिल चलाने के नियम बताए गए, वही सड़क पर किस तरह से पैदल चलना है और सड़क को किस तरह पार करना है ग्रीन क्रॉस कोड का उदाहरण देते हुए बताया कि हमेशा याद रखना चाहिए सड़क को पार करते समय पहले रुको, देखो, सुनो और चलो। छात्राओं को बताया गया कि जब भी बाइक पर या स्कूटी पर बैठे हमेशा हेलमेट धारण करें। बताया कि हमारे देश में पिलियन राइडर अधिकतर महिलाएं होती हैं जो हमेशा बाइक में या स्कूटी में पीछे बैठते समय दोनों पैर एक ही तरफ रखती हैं और सिंगल राइडर का सपोर्ट नहीं लेती, जिस कारण उछल कर गिर जाती हैं जिससे गंभीर चोटें आती हैं यहां तक की कई महिलाओं की जान भी चली जाती है। जब भी बाइक में या स्कूटी में पीछे बैठना हो तो हमेशा साड़ी के पल्लू को या दुपट्टे को बांध कर रखें कभी भी उड़ता हुआ ना छोड़े क्योंकि वह साड़ी का पल्लू या दुपट्टा बाइक के पहिए से लिपटकर आपके गले में फंदा लगा सकता है और आपकी जान जा सकती है। प्रधानाचार्या रीना कनौजिया द्वारा यातायात प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि आपने जो महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी है यह सभी छात्राएं अपने घरों में अपने माता-पिता एवं भाई बहनों को यातायात नियमों को बताते हुए जागरूक करेंगी ,जिससे लोगों में जागरूकता फैलेगी और हम आप मिलकर दुर्घटनाओं को कम करने में सफलता हासिल कर सकेंगे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.