भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नेकी की दीवार की नई पहल, दीपावली पर करिए समाज के जरूरतमंदों लोगों की मदद।

257
Above News

झुंझुंनू, (सुरेश सैनी)4 अक्टूबर। नेकी की दीवार व रसोई का संचालन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनंदन कुमावत ने अपनी नई पहल के जरिए लोगों से इस बार की दीपावली अपने आस-पास की कच्ची बस्तियों में रहने वाले समाज के जरूरतमंद तबके के लोगों के साथ मनाने की अपील की है। नेकी की दीवार संस्थान के देवकीनंदन कुमावत ने बताया कि “अबकी बार दीपावली मनाये सभी अपनों के साथ” पहल के माध्यम से झुंझुनू शहर की कच्ची बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद तबके के बच्चों के साथ पर्व की खुशियां सांझा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए इन गरीब बच्चों को आमजन के सहयोग से नये कपड़े व मिठाई देकर उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शहर के अधिक से अधिक लोगों से इस नेक काम से जुड़ने का आग्रह किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper