भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आज मुरैना जिले के अम्बाह में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा किया गया

491
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी के अंतर्गत मुरैना जिले के ग्राम रतन बसई में उद्यानिकी महाविद्यालय का शिलान्यास किया…
₹160 करोड़ की लागत से 300 एकड़ में बनने वाला यह महाविद्यालय अंचल का पहला अपनी तरह का महाविद्यालय होगा। इसमें स्नातक स्तर की पढ़ाई होगी। इस महाविद्यालय में फल विज्ञान, सब्जी विज्ञान, फूलों की खेती और भू-निर्माण, पौध संरक्षण, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, बुनियादी विज्ञान आदि जैसे विभिन्न विभाग होंगे। इस महाविद्यालय के माध्यम से हार्टिकल्चर संबंधी अनुसंधान के कार्यों को गति मिलेगी, नए रोजगार सृजित होंगे और क्षेत्र के किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी यह महाविद्यालय सहायक होगा।
इसमें सांसद निधि से बनने वाले पोरसा मंडी में निर्मित किसान भवन, पोरसा मंडी में जिम, ककरारी पुल, तरसमा पुल, सिकरोड़ी-तुतवास पुल, गोपी का सब स्टेशन, सांसद निधि के विकास कार्य, नगर परिषद पोरसा के विकास कार्य शामिल हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper