भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनपद अनूपपुर एवं कोतमा में दिव्यांग तथा 80+ उम्र के मतदाताओं का किया गया सम्मान

240
Above News

अनूपपुर/ विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अनूपपुर एवं कोतमा के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिव्यांग मतदाताओं, ग्रामीण मतदाताओं तथा 80 वर्ष से ऊपर की उम्र के मतदाताओं को मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किए जाने विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जनपद के ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया वही दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान संबंधी प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई इस अवसर पर ग्रामीण मतदाताओं को भी अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper