आज फिर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल को अपमानित, दिखी नाराजगी

सतना।मुख्यमंत्री सभा स्थल कार्यक्रम में जब जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल अंदर प्रवेश करने लगे तो पुलिस वालों ने यह कहकर उन्हें बाहर कर दिया, उनका लिस्ट में नाम ही नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल को अपमानित बार-बार होना पड़ रहा है यह कोई साजिश तो नहीं है। जब सभा स्थल से पुलिस वालों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को अंदर जाने से रोका, उसी समय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सदस्य अरुण द्विवेदी और गगनेंद्र सिंह पहुंचें और पुलिस वालों से बात कर जिला पंचायत अध्यक्ष को मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अंदर ले गए। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन आज नाराजगी भी व्यक्त की, उन्होंने कहा कि किसने लिस्ट बनाई है जब हमारा नाम ही नहीं है तो अंदर क्यों जाएं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.