टेरर फंडिंग को लेकर MP ATS की बड़ी कार्रवाई,नीमच के व्यापारी को लिया हिरासत में लिया बीएस न्यूज ब्रेकिंग

बीएस न्यूज़ सतना से रोहित पाठक की खबर
मध्य प्रदेश ATS ने टेरर फंडिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच से दीपक सिंघल नाम के व्यापारी को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक टेरर फंड को लेकर दीपक सिंघल ने करोड़ों रुपए का हवाला किया था। पैसों का यह हवाला शेल कंपनियों के माध्यम से किया गया था।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार व्यापारी के कनेक्शन चीन के साथ भी जुड़े बताए जा रहे है।बताया गया है कि कई देशों में व्यापारी ने हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपए इधर से उधर किए । जीएसटी विभाग को भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों का चूना लगाया है।टेरर फंडिंग को लेकर NIA ने देशभर के करीब 12 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। PFI के ठिकानों पर यह रेड जारी है। मध्यप्रदेश, UP, राजस्थान समेत दिल्ली में NIA छापेमारी कर रही है। वहीं भोपाल में भी NIA ने पीएफआई को लेकर खानू गांव में रेड मारी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.