भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पहले किया गैंगरेप फिर किया मर्डर केस में तीन युवक गिरफ्तार

232
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:जोगिंद्रनगर में 55 वर्षीय महिला की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा लिया है। महिला के साथ पहले पांच युवकों ने गैंगरेप के किया और बाद महिला के विरोध करने पर उसी के दुपटे से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। इन सबने पहले महिला के साथ मिल कर शराब पी और बाद में उसका यौन उत्पीडऩ किया। इसके बाद हत्या कर दी गई। पांच युवकों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी नाबालिग है। सभी से पुलिस की पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों सन्नी कुमार 21 वर्ष, राकेश कुमार 31 वर्ष निवासी जिमजिमा और शिवम 23 वर्ष निवासी खंडोल भवारना के रहने वाले है। आरोपियों में से चार आरोपी आपस में रिश्तेदार है तथा घटनास्थल के करीबी गांव के रहने वाले है। पांचवां आरोपी जिला कांगड़ा के भवारना के खंडोल गांव का रहने वाला है जो कि यहां चौंतड़ा में रहता है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को करीबी जंगलों से धर दबोचा है।

डीएसपी पद्धर संजीव सूद ने बताया कि यह सभी आरोपी चरान का काम करते है। रविवार को यह गाड़ी द्वारा सरकाघाट से यहां अप्रोच रोड पहुंचे तथा यह शराब के नशे में थे। इन्हें यहां नशे की हालत में सत्या देवी मिली तथा इन्होंने वहां रेन शेल्टर में इक्कठे बैठकर शराब पी और उसके के साथ बलात्कार किया तथा जब वह चीखने लगी तो इन्होंने उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने भी मौके पर पहुंच कर तमाम जानकारी जुटाई। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या तथा बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
इस मामले में सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस ने जब सारी कडिय़ों को जोड़ा तो आरोपियों की पहचान हो गई। वारदात स्थल के समीप ही एक सीसीटीवी लगा था, जिसमें ज्यादातर वारदात कैद भी हो गई। इसे पुलिस को अहम सुराग मिले और आरोपियों को फरार होने से पहले की पकड़ लिया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper