भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आगामी नवदुर्गा उत्सव पर एसडीएम श्री ए पी द्विवेदी थाना प्रभारी श्री अशोक पांडे ने ली शांति समिति की बैठक

688
Above News

ब्यूरो चीफ तुलसीदास बैरागी
सतना:प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी नवदुर्गा उत्सव को देखते हुए मध्य प्रदेश में लगी चुनाव आचार संहिता के मद्दे नजर अनुविभागीय अधिकारी श्री ए पी द्विवेदी व थाना प्रभारी श्री अशोक पांडे ने थाना परिसर नागोद में समस्त नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों, समाज सेवी, रामलीला समिति सदस्यों व पत्रकार साथियों को आमंत्रित कर शांति समिति की बैठक लेकर शांति प्रिय ढंग से त्योहार मनाने की समझाएं देते हुए कहा कि नवदुर्गा उत्सव के पंडाल ऐसे बनाए जाएं जिससे आम आदमी व वाहन को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही रामलीला का मंचन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए व रात 10:30 के बाद लाउडस्पीकर पर कंट्रोल रखा जाए ताकि आचार संहिता का पालन किया जा सके ।अगर कोई आचार संहिता का पालन नहीं करता उस पर कार्यवाही की जाएगी।
उक्त बैठक में अनुविभागी अधिकारी श्री द्विवेदी जी ने कहा कि दशहरे के एक दिन पहले ही मूर्तियों को नदी के पहले कुंड में विसर्जित करें। जो पालन नहीं करेगा उस पर होगी कार्यवाही।थाना प्रभारी श्री पांडे जी ने स्पष्ट कर दिया कि पुलिस हर जगह मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी किसी भी प्रकार के अभद्र डीजे गाना बजाने या रास्ता बाधित करने या मनमानी करने पर संचालकों व संयोजकों पर हो सकती है कार्यवाही। चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट के नियमों का करना होगा पालन उक्त शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से समाज सेवी श्री विनीत सिंह बिन्नू, एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी, एडवोकेट रमाकांत मिश्रा ,डॉक्टर राजन शरण श्रीवास्तव, सुशील गूजर,प्रोफेसर संतोष सोनी ,समाजसेवी दादूराम बागरी,भारत शरण सिंह ,ओम प्रकाश पांडे, दीपक वर्मा ,पत्रकार मोहम्मद कलीम सदर अनवर सिद्ध की विनोद जैन, अरुण तिवारी, रानू अग्रवाल ,सुरेश गुप्ता ,महेश सोनी, सुरेश सोनी ,मयंक श्रीवास्तव सहित अनेको नगर के गणमान्य नागरिक व पुलिस बल उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper