जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाम निर्देशन कक्षों का किया निरीक्षण

शहडोल ।- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए विधानसभा ब्यौहारी-83, जयसिंहनगर-84 एवं जैतपुर-85 हेतु नाम निर्देशन कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार परेशानी नाम-निर्देशन के कार्य में न हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन हेतु आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन किया जाए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित कराए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमोनुस टोप्पो, रिटर्निंग आफिसर श्री नरेन्द्र सिंह, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.