भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिजली लाइन जोड़ते समय संविदाकर्मी करंट की चपेट में आने से मौत

231
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
ठठिया में नव युवक कर्मी की मौत होने पर परिजनों में मचा कोहराम
ठठिया (कन्नौज) 23 अक्टूबर। बिजली का लाइन जोड़ते समय एक युवक संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना ठठिया क्षेत्र के अंतर्गत होलेपुर में यह हादसा उस समय हुआ जब एक संविदा कर्मी बिजली की लाइन को ठीक कर रहा था। तभी अचानक करंट दौड़ने से उसकी मौत हो गई। कस्बा उठिया के रहने वाले अखिलेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र सुल्तान कुशवाहा यह विद्युत | विभाग में संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। रविवार की देर शाम होलेपुर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने सूचना मिली। यह सूचना मिलने पर अखिलेश होलेपुर गांव पहुंचे। वह पोल पर चढ़कर लाइन को जोड़ ही रहे थे। इसी दौरान एकाएक लाइन में करंट दौड़ गया। जिसके चलते विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आकर अचानक नीचे गिरा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया | गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पर दुख जताते हुए परिजनों का मानना है कि जब विभागीय कर्मी लाइन जोड़ रहा था तब उसी दरमियान आपूर्ति कैसे चालू हुई। | जिसके चलते उसकी मौत हुई। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper