मिशन शक्तिके तहत पिंक बूथ का हुआ उद्घाटन

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज। महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने फीता काटकर पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ का उद्घघाटन किया गया है जहां महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी महिलाए बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को बता सकेंगी जिसे उपस्थित महिला पुलिसकर्मी समस्या का त्वरित समाधान करेंगी जिले में अब तक दो बूथों की स्थापना हो चुकी है इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार नगर क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेई व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.