भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अजब गजब की ग्राम पंचायत यहां एक नहीं दो सचिव करते हैं कार्य “ग्राम पंचायत सरईकापा”

438
Above News

रोड में गिरी मिट्टी से चोटिल हो रहे ग्रामीण शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

शहडोल।भ्रष्टाचार में एक नंबर शहडोल जिला एक बार फिर सुर्खियों में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक ग्राम पंचायत में दो सचिव कार्य कर सकते हैं जी हां शहडोल जिले के सोहागपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सरईकापा एक ऐसी पंचायत है जहां कार्य करने के लिए एक सचिव और वित्तीय प्रभार दूसरे सचिव के पास फिर भी ग्राम पंचायत के ग्रामीण परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत में दो सचिव

जनपद पंचायत सोहागपुर ने भ्रष्टाचार की चर सीमा पर करता दिखाई दे रहा है सबसे बड़ा उदाहरण सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सरईकापा है जहां कार्य करने के लिए एक सचिव है वहीं वित्तीय प्रभार दूसरे सचिव के पास है अब ऐसे में ग्राम पंचायत का कितना विकास होगा और कैसे सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह बना है ग्राम पंचायत के ग्रामीण किस सचिव के पास जाएं समझ के पारे है अधिकारी भी जानते हैं लेकिन अभी तक अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की आखिर क्यों।

सीसी रोड में शुरू हुआ भ्रष्टाचार

बता दे की सारईकापा मुख्य मार्ग से धनपुरी मार्ग तक जाने वाली सड़क पर हनुमान मंदिर से शासकीय विद्यालय तक लगभग 500 मी सीसी रोड लागत 11 लाख 15वें वित मद से ग्राम पंचायत सारईकापा द्वारा निर्माण कराया जा रहा है जिसमें मुरूम की जगह मिट्टी डाले जाने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है वही रिमझिम बारिश के कारण मार्ग में अत्यधिक कीचड़ हो जाने के कारण कई ग्रामीण चोटिल भी हो चुके हैं वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी की जगह ठोस मारुम ग्राम पंचायत को डालनी चाहिए थी लेकिन मिट्टी डाली गई है जो कि गलत है।

ग्रामीणों के शिकायत पत्र को पंचायत कर्मियों ने लेने से किया इनकार

ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक से डेढ़ माह हो गया है यहां पर मिट्टी डाली गई है अभी बरसात के कारण काफी कीचड़ हो गया और कई ग्रामीण गिर के चोटिल भी हो चुके हैं हम ग्रामीण सरपंच सचिव के पास शिकायत लेकर गए भी थे पर हमारा शिकायत पत्र नहीं लिया गया वहीं सीधे कहा जाता है कि जब हमारा मन होगा तब हम बनाएंगे वही ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत पत्र बनाकर पंचायत कर्मियों को सरपंच सचिव के नाम से देने का प्रयास किया है लेकिन पंचायत कर्मियों ने शिकायत पत्र लेने से इनकार कर दिया ।ग्रामीण सुनील पाठक, देवेंद्र मिश्रा गोलू मिश्रा ,दीपक मिश्रा ,रवी मिश्रा, रामकलश चौधरी ,गोलू मिश्रा अमित मिश्रा ,बिनाका लोधी,विनय मिश्रा,अमित शर्मा ,अमित मिश्रा ,अंकुश शर्मा आदि ग्राम पंचायत सराय कप के ग्रामीणों ने पंचायत कर्मियों पर आरोप लगाते हुए बताया है। वही ग्रामीणों ने शहडोल कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द रोड का निर्माण कराया जाए तथा भ्रष्टाचार कर रहे अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

इनका कहना है

हां मुझे ग्रामीणों ने बताया तो मैं जाकर देखा हूं मुरूम कह कर उसने मिट्टी डाल दिया है ग्रामीणों को तो परेशानी हो रही है मैं अभी कार्यभार देखने के लिए नियुक्त हुआ हूं आप सरपंच से और वित्तीय प्रभारी सचिव से बात करिए ।
सुखपाल टांडिया कार्य प्रभारी सचिव सरईकापा

इस संबंध में वित्तीय प्रभारी सचिव से बात करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया मोबाइल नंबर बंद रहा जिस कारण से संपर्क नहीं हो पाया।
सरोज त्रिपाठी वित्तीय प्रभारी सचिव सरईकापा

हां मुझे ग्रामीणों ने बताया वह मिट्टी नहीं मुरुम ही है यह मौसम खराब होने के कारण जो रिमझिम बारिश हुई है उसके कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है हमने वहां गिट्टी वाली डस्ट डलवा दी है ताकि ग्रामीणों को दिक्कत ना हो।

विद्याभूषण शुक्ला जनपद सदस्य सरईकापा

आपके माध्यम से मुझे यह जानकारी मिली है सीसी रोड में मुर्मू डालना चाहिए बेस मजबूत करने के लिए और अगर मिट्टी डाली गई है तो गलत है अगर वहां पर कीचड़ आया मालवा अधिक हो रहा है तो मिट्टी को हटाया जाएगा और ठोस मुरूम डाली जाएगी।मैं ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच से बात करता हूं और जल्दी निर्माण कार्य चालू होगा।

जगन्नाथ शर्मा
जिला निर्माण समिति अध्यक्ष शहडोल

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper