भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला पंचायत सीईओ के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे पंचायत कर्मी

243
Above News

रोड पर फैले गंदे पानी से परेशान केसवाही ग्राम पंचायत के ग्रामीण

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल ।जिले की बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवाही में इन दिनों गंदगी का लगा अंबर एक तरफ शासन प्रशासन स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं वहीं आपको दिखाते हैं एक और तस्वीर जो स्वच्छता अभियान की पोल खोलती हुई दिख रही है ग्राम पंचायत केसवाही मस्जिद चौराहा में चारों तरफ से नालियां निर्माण हुई है लेकिन वह अधूरा पड़ा हुआ है उस अधूरे नाली निर्माण की वजह से जितना भी गंदा पानी बहता हैं सारे रोड में फैले जाता हैं गंदा पानी रोड में फैले होने से लोगों को केई तरह तकलीफ होती है जैसे की एक तरफ मस्जिद है और दूसरी तरफ मंदिर है सुबह-सुबह घर से मंदिर में पूजा करने वालों की लगी रहती है लाइन घर से निकलते हैं साफ सुथरे होकर लेकिन मंदिर जाते-जाते इन गंदगियों की वजह से वह अशुद्ध हो जाते हैं इसी तरह चौराहे में जमा मस्जिद भी है जहां लोग पांच वक्त की नमाज पढ़ने जाते हैं नमाज पढ़ने जाने वाले लोग भी अपने घर से साफ सुथरे होकर निकलते हैं लेकिन रोड की गंदगी के वजह से वह भी नापाक हो जाते हैं वहीं ग्रामीणों द्वारा केशवाही पंचायत में जाकर कई बार इसकी सूचना दी गई है इसके बाद जिला पंचायत सीईओ का भी दौरा हुआ था उन्होंने सख्त आदेश दिया था इसके बाद भी अभी तक ग्राम पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी कुंभकरणींय नींद्रा सो रहे हैं ग्राम वासी हो रहे हैं परेशान आखिरकार इस तरह कब तक झेलते रहेंगे ग्रामीण ग्राम पंचायत में कोई सुनने को नहीं है तैयार देखने वाली बात यह है कि कब तक इसी तरह चलता रहेगा या फिर गंदगी से कब मुक्त होगा ग्राम पंचायत केसवाही इसी तरह धार्मिक स्थलों में जाने आने वालों की दिक्कत होती है साथ मेंन रोड है आने जाने वाले अन्य ग्रामीणों को भी बहुत समस्या होती है ग्राम पंचायत केशवाही के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ,बुढार जनपद पंचायत सीईओ तथा जिले की मुखिया कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि हमारी समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए समस्या का समाधान करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper