भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सरपंच और सचिव के सहमति से हो रहा अवैध रेत उत्खनन

227
Above News

बेबाक शाक्ति रिपोर्टर रोहित पाठक मिट्टी के अवैध खनन को लेकर स्थानीय शासन सख्त है लेकिन जिले में मिट्टी का अवैध खनन दबंगई से हो रहा है। रामपुर बघेलान के दक्षिण क्षेत्र ग्राम पंचायत बीदा मे खनन माफिया के द्वारा मिट्टी का अवैध उत्खनन हो रहा है क्षेत्रिय लोगो के अनुसार तकरिबन दो महिनो से जेसीबी लगाकर लगातार खनन हो रहा लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।अब तक बिना किसी के बगैर अनुमति के लगभग 30_40 लाख के मिट्टी का उत्खनन हो चुका है अमृत सरोवर योजना के तहत मध्यप्रदेश में 1 हजार करोड़ की लागत से 5 हजार से अधिक तालाब बनाए गए. इसके अलावा पहले बने तालाबों की साफ-सफाई और गहरी करण भी कराया गया उसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव के सहमत से उसी सरोवर के मेड की मिट्टी को मोटी रकम लेकर निजी राइसमिलर को बेंची जा रही है
इन्होंने ने क्या कहा– बीदा हल्का के पटवारी दिनेश द्विवेदी जी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला हमारे किसी भी प्रकार के संज्ञान में नहीं है हमें कोई जानकारी नहीं उसके बाद पंचायत सचिव रामनरेश पांडे जी से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper