भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीएम अरविंद माहौर ने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ

274
Above News

स्थल : अंबाह
संवाददाता: राघवेन्द्र सिंह तोमर
मुरैना // अम्लिहेड़ा रोड पर बने नवीन तहसील कार्यालय में एसडीएम कार्यालय गुरुवार को शिफ्ट हो गया। एसडीएम अरविंद माहौर ने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ किया।
अब तक यह कार्यालय पुरानी तहसील परिसर में ही संचालित होता था। जहां जगह की कमी व पार्किंग व्यवस्था भी नहीं थी। ऐसे में एसडीएम कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने की जरूरत थी, लेकिन अब अभिभाषकों से लेकर आमजन को रैवेन्यू संबंधी काम के लिए अमिल्हेड़ा रोड पर 2 किमी दूर नए कार्यालय जाना होगा। एसडीएम माहौर ने कहा कि  एसडीएम और तहसील भवन एक साथ होने से प्रशासनिक क्षमताओं को बेहतर उपयोग हो सकेगा। लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे काम में तेजी आएंगी और लोगों को सहूलियत होगी। वहीं पुरानी तहसील में स्थित एसडीएम कार्यालय में एडीजे कोर्ट की स्थापना होनी है। जल्द ही यह कार्य भी हो सकेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper