खाद्य विभाग की टीम ने तीन डेयरियों से लिए 15 सैंपल11.43 लाख रुपए की सामग्री जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने अंबाह, दिमनी व मुरैना में कार्रवाही की
मुरैना।खाद्य सुरक्षा विभाग की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को अंबाह, दिमनी व मुरैना में तीन डेयरियों ने दुग्ध पदार्थों के 15 सैंपल लेकर उनको जांच के लिए भेजा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाही के दौरान 11.43 लाख रुपए की सामग्री को जब्त किया है। इंदौर, उज्जैन, शहडोल व पन्ना से आए 7 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मुरैना के एफएसओ के साथ अंबाह पहुंचकर केशव दत्त शर्मा की विष्णु डेयरी पर छापा मारा। टीम ने डेयरी से मावा के 3 सैंपल लिए। इस डेयरी से ऑटो रिक्शा में लादकर मुरैना भेजी जा रहीं मावा की 19 डलियों से सैंपलिंग की गई। मुरैना की पलिया कॉलोनी में संचालित मुकेश शर्मा की सिद्ध बाबा डेयरी से टीम ने घी, मिल्क क्रीम के 2 सैंपल लिए। जौरा रोड़ पर डिलाइट इंडिया पार्वती डेयरी से स्पेशल टीम ने घी के पांच, दूध, पनीर, दही, मिल्क पावडर के 10 सैंपल लेकर उनको जांच के लिए भोपाल भेजा है। तीनों डेयरियों से टीम ने 11 लाख 43 हजार 300 रुपए की सामग्री जब्त की है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.