भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना जसो पुलिस को मिली बडी कामयाबी – गुंझिर पहाड अंधी हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

255
Above News

बेबाक शक्ति सतना जिला रिपोर्टर रोहित पाठक

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. महोदया नागौद के मार्गदर्शन में थाना जसो पुलिस की कार्यवाही

घटना का विरण – दिनांक 15/02/24 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गुंझिर पहाड में कल्ली पटेल के घर के पीछे खेत बाडी के पास कल्ली पटेल की किसी अज्ञात व्यक्ति नें सिर मे पत्थर पटक कर हत्या कर दी है जो मौके पर श्रीमान एसडीओपी महोदया श्रीमती विदिता डागर नागौद, FSL अधिकारी महोदय,सायबर सेल टीम उनि. रुपेन्द्र सिह जिला के डाग स्कार्ड व थाना प्रभारी रोहित यादव मौके पर पहुचे जिनके द्वारा घटना स्थल व शव की मौके पर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई । मामला अंधे कत्ल एंव सनसनी खेज होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना द्वारा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदया नागौद के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी जसो रोहित यादव के नेतृत्व मे सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत को सम्मलित करते हुए टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की तलास हेतु निर्देश किया गया । टीम के द्वारा घटना स्थल मे उपलब्ध भौतिक साक्ष्य ,म्रतिका के शव का निरीक्षण, घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्राम वासियों से पूछताछ व संदेहियो के द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल के सायबर विशलेषण उपरांत संदेह होने पर घटना स्थल म्रतिका कल्ली पटेल की झोपडी के पास रहने वाले तिलकधारी यादव के भतीजे आशीष उर्फ रोहित यादव से पूछताछ की जिसने घटना दिनांक 14/02/24 को गाय भैंस को भूसा खिलाते वक्त म्रतिका को अपने घर से पीछे खेत की तरफ जाता हुआ देखना और चुपके से उसके पीछे जा कर अपनी काम वासना की पूर्ती हेतु कल्ली पटेल को जमीन पर पटक देना और विरोध करने पर सिर मे पत्थर पटक कर हत्या कर देना पाया गया । जिस पर आज दिनांक 22/02/24 को आरोपी रोहित उर्फ आशीष यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया बाद जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया ।                                                                        गिरफ्तार आरोपी का नाम – आशीष उर्फ रोहित यादव पिता दुर्गा प्रसाद यादव उम्र 22 साल निवासी लालपुर हाल गुंझिर थाना जसो,जिला सतना ।                                                      सराहनीय भूमिका – निरीक्षक रोहित यादव ,उनि.के.एन मिश्रा,सउनि प्रहलाद कुशवाहा, सउनि एस.एल रावत, प्रआर अखिलेश्वर सिंह,संत कुमार ,आर.सतीष पटेल,राहुल द्विवेदी,रावेन्द्र रायकवार,पिंटू कुशवाहा,अजय,संजय, श्रवण शर्मा व थाना स्टाफ ।                सायबर टीम– उनि. रुपेन्द्र राजपूत,सउनि दीपेश,प्रआऱ संदीप तिवारी,प्रआऱ रामभान तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper