बचाव एवं राहत कार्य में लगायी गई थी 36 एम्बुलेंस

कोखराज कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में पटाखा फैक्ट्री में रविवार को बड़े विस्फोट के बाद बचाव एवं राहत कार्य के लिए 36 एंबुलेंस लगाई गई थी जिनमे 102 की 21 और 108 की 16 एंबुलेंस शामिल थे जो विस्फोट में झूलसे लोगों को अस्पताल पहुंचने में लगी थी विकासखंड सिराथू की 4 एम्बुलेंस के साथ बिकास खण्ड कड़ा की-6 एम्बुलेंस झुलसे लोगों को जिला अस्पताल और प्रयागराज पहुचाने में लगी थी इसके अलावा भी विकासखंड मंझनपुर की 13 एम्बुलेंस और बिकास खण्ड मूरतगंज की -5 एम्बुलेंस के साथ बिकास खण्ड चायल की 8 एम्बुलेंस विस्फोट के बाद झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुचाने में लगी थी गंभीर रूप से झुलसे कई लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है और घटना स्थल पर आठ लोगों के सही सलामत शव मिले है और चार लोगों के शव लोथड़े में तब्दील हो गए है 12 लोगो के शव को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस पहुँचाया गया हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.