भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ट्रक चालक को भय दिखाकर जबरन पैसा मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

183
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना (देहात ) श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं एसडीओपी0 महोदया नागौद श्रीमती विदिता डागर (IPS) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागौद के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई – थाना नागौद अन्तर्गत सिंहपुर चौराहा नागौद के आस- पास बिगत गई दिनों से इस बात की सूचना प्राप्त होती रही है कि कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रक चालकों से अवैध रुप से पैसा बसूलने का कार्य करता है । दिनाँक 17-18/03/24 के रात्रि ऐसा ही हुआ कि ट्रक क्रमांक MP20HB5060 का चालक निरन पाल यादव पिता रामगोपाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी देवरा शाहनगर जिला पन्ना (म0प्र0) का अपने ट्रक क्रमांक MP20HB5060 में भूसी लोड कर देवेन्द्रनगर से बांदा होते हुए मुरादाबाद जा रहा था कि समय करीबन 09.30- 10.00 बजे रात को सिंहपुर चौराहा से सिंहपुर रोड जा रहा था कि इन्द्रानगर केशव पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति मिला जो उम्र करीबन 24 -25 साल का ट्रक को हाथ देकर रुकवाया ट्रक रोक दिया तो वह व्यक्ति फरियादी को भय दिखाकर जबरन रुपये की मांग करने लगा तब रुपये देने से मना किया तो मारने पीटने धमकी देने लगा व जानता है मेरा नाम शंकर कुशवाहा हैं सडवा का रहने वाला हूँ की धमकी देने लगा । उक्त ट्रक चालक की फरियाद सुनी गई जो अपराध धारा सदर 384 भादवि का पाये जाने पर थाना नागौद में अपराध क्रमांक 129/24 धारा 384 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी शंकर कुशवाहा पिता जयनेन्द्र कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी सडवा थाना नागौद को दस्तयाब कर लिया गया है । आरोपी के विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय भूमिका – सउनि. हेमराज सिंह ,प्रआर.विक्रम सिंह परिहार , आर शशांक द्विवेदी ,मनोज गुप्ता ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper