भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आधी रात को भयंकर तबाही अढ़ाई मंजिला मकान ध्वस्त

654
Above News

मनाली।हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (पी सी शर्मा)-:उपमंडल मनाली के जगतसुख में भूस्खलन होने से अढ़ाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आधी रात को हुए इस हादसे में एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे में दबने से मर गए। घर के अंदर रह रहे पति व पत्नी भाग्यशाली रहे। उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। पड़ोसियों ने दोनों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला। नवदीप सिंह पुत्र सतगुरु सिंह निवासी गांव व डाकघर हरिपुर तहसील मनाली जिला कुल्लू ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवनिवृत हुए हैं। उनकी पुत्री गायत्री ने जगतसुख के नागनी नाले में योगेश का अढ़ाई मंजिला मकान किराए में लिया है।
गायत्री यहां एनजीओ सहित जानवरों का रेस्क्यू सेंटर चलाती है। नवदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के साथ जगतसुख में रहते हैं। उनके साथ एक गाय व 24 कुत्ते भी इसी मकान में रहते हैं। रात को जब वे सोए हुए थे, तो जोरदार धमाका हुआ। हमें लगा कि भूकंप आया है ,लेकिन जब उठकर देखा तो पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया है। भूस्खलन से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। भूस्खलन से एक गाय व 18 कुत्ते मलबे में दब गए हैं, जिससे उनकी मौत हो गई है। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया है। भूस्खलन से लगभग 70 लाख का नुकसान हुआ है। भनारा गांव के इंद्रदेव के बागीचे में भूस्खलन का मलबा पहुंचने से सेब के 20 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि भूस्खलन से गाय व पालतु कुत्ते मलबे में दबे हैं। रेवेन्यू विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर है। जल्द ही प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper