कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई

प्रमोद वर्मा की रिपोर्टिंग
डिंडौरी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 14 मंडला के अंतर्गत सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र 103 शहपुरा एवं 104 डिंडोरी के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटीका रेंडमाइजेशन कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित EMS 2.0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर में मशीनों को रि-रेण्डमाइजेशन भी कर सकते हैं। रि-रेण्डमाइजेशन सूची अंतिम होगी। प्रथम रेण्डमाइजेशन में उपलब्ध मशीनों की जानकारी सदस्यों को प्रदान की गई। मशीनों को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 14 मंडला के अंतर्गत सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र 103 शहपुरा एवं 104 डिंडोरी के लिए आवंटित किया जाना है। डीआईओ एनआईसी श्री अभिनव साहू के द्वारा ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सदस्यों की सहमति से ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी आवंटित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.