भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना जसो पुलिस की बडी कार्यवाही- 850 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

654
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एस डी ओ पी महोदया नागौद श्रीमती विदिता डागर (IPS) द्वारा ‘ आगे बढ़ते कदम: युवा नशा निवारण ‘कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसके तहत अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों को नशा मुक्ति की दिशा में ले जाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं । इसमें मादक पदार्थों की खेती, परिवहन, वितरण एव सेवन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। युवा पीढ़ी ही हमारा भविष्य है और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम उन्हें मादक पदार्थों जैसे कि शराब,गाँजे, अफ़ीम, कोरेक्स सिरप इत्यादि के सेवन व नशे से बचाएं । इसी आवश्यकता को मद्धेनज़र रखते हुए थाना प्रभारी जसो के नेतृत्व मे निम्नानुसार कार्यवाही की गई । थाना प्रभारी रोहित यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13/04/24 को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पहाडी में श्रीराम गुप्ता अपनी चाय नास्ता की दुकान /घर के पीछे अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड बिक्री हेतु सुखा रहा है जो मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ तत्काल रवाना हो ग्राम पहाडी पहुचे जो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति अपनी किराना की दुकान/घर में दस्तयाब हुआ । जिससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम श्रीराम गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता उम्र 50 साल निवासी पहाडी का होना बताया । जिसकी दुकान/घर के पीछे तलासी ली गई जो दौरान तलासी के 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8500/- रुपये मिला । उक्त गांजा के संबंध में दस्तावेज पूछे गये जो नही होना बताया । मामला धारा 8/20 (ए)एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से थाना जसो में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

जप्त मशरूका– अवैध मादक पदार्थ गांजा 850 ग्राम कीमती 8500/- रुपये ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – श्रीराम गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता उम्र 50 साल निवासी पहाडी थाना जसो ।

सराहनीय भूमिका– उनि.के.एन मिश्रा, प्रआर संत कुमार ,संजय सिंह, आर.राहुल द्विवेदी,संजय यादव ,मआर सौरभी चौरसिया की विशेष भूमिका रही ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper