भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम पंचायत चकौडिया में सचिव नागेंद्र के भ्रष्टाचार का बरस रहा कहर, प्रशासन के मुंह पर ताला

409
Above News

ग्रामीणों एवं सरपंच ,उप सरपंच ने कलेक्टर एवं जिला सीईओ से सचिव के भ्रष्टाचार की शिकायत

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।जिले में भ्रष्टाचार में अव्वल रहने वाला जनपद पंचायत बुढार हमेशा सुर्खियों में रहने के बावजूद भी जिले में बैठे अधिकारी जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की ओर आखिर क्यों नहीं देखते सबसे बड़ा सवाल बना पंचायत में लाखों का भ्रष्टाचार हो रहा है ग्रामीण शिकायत भी करते हैं पर कार्यवाही शून्य आखिर क्यों क्या जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा ग्रामीण एवं सरपंच उप सरपंच की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही आखिर क्यों नहीं हो रही आखिर क्या राज है साहब।

ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार में गोता लगा रहा सचिव नागेंद्र

बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत में सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है जिसकी शिकायतें भी होती हैं जनपद से लेकर जिला जनपद एवं कलेक्टर तक शिकायतें होती है पर अजब गजब की बात यह है की कार्यवाही शून्य ही रहती है और जब भी अधिकारियों से कार्यवाही के संबंध में चर्चा की जाए तो अधिकारियों का एक ही जवाब होता है हम कार्यवाही करेंगे अभी जांच चल रही है ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चकौड़िया का जहां ग्राम पंचायत सचिव नागेंद्र त्रिपाठी के भ्रष्टाचार का कहर बरस रहा है ग्रामीण परेशान है हमारे पंचायत का आखिर विकास क्यों नहीं हो रहा लेकिन अगर देखा जाए तो विकास हो रहा है बस फर्क यह है कि ग्राम पंचायत का नहीं सचिव नागेंद्र त्रिपाठी का ग्राम पंचायत के उपसरपंच ने बताया कि नागेन्द्र त्रिपाठी सचिव ग्राम पंचायत चकौड़िया मे 2 वर्षो से पदस्थ है कार्य नामा एवं व्यवहार तथा पहुंच से जनपद से लेकर जिला तक अधिकारी, कर्मचारी भी नतमस्तक हो जाते है सरपंच सीधी-साधी महिला का भरपूर फायदा उठा रहा सचिव नागेंद्र त्रिपाठी।

ग्रामीणों एवं सरपंच,उपसरपंच ने की शिकायत

चकौड़िया ग्राम पंचायत उपसरपंच ने बताया कि नागेन्द्र त्रिपाठी सचिव के द्वारा जमके भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।अमृत सरोवर निर्माण कार्य अभिलेख मे पूर्ण है परन्तु भौतिक स्थिति अत्यंत दयनीय है जो कि पानी एक बूंद भी नहीं टिकता बरसात के दिनो मे नदी के प्रवाह पानी का रिसाव होता है काली मिट्टी नही डाली गई है नीव का खुदाई फारमेल्टी करके शासकीय
राशि 14 लाख रुपये हजम कर लिया गया है सामग्री भुगतान निरर्थक किया गया है।जिसकी विधिवत जाँच कराई जाए तो सचिव के भ्रष्टाचार का खुलासा स्वयं ही हो जाएगा। वहीं वर्ष 2024 मे सी.सी. रोड निर्माण कार्य बस्ती मन्दिर से हरप्रसाद यादव के घर तक चकौड़िया मे कराया गया और बिना मूल्यांकन के राशि निकाली गई रोड की स्थिति जरजर है।गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया गया है। सचिव नागेंद्र त्रिपाठी उक्त कार्यों को अपने छोटे भाई विजय त्रिपाठी से ठेका देकर कराया गया है तथा सास्कृतिक मंच चरोहनडोल में कराया गया है जो गुणवत्ता विहीन कर अपने भाई के साथ मिलकर राशि का दुरुपयोग कर लिया गया है।लीज फिट नाडेप का निर्माण का एवं पंचपरमेश्वर योजना राशि का आहरण भी बिना मूल्यांकन के किया गया है जो जाँच का विषय है।मनरेगा योजना के तहत लघु तालाब निर्माण कार्यो का छोटेलाल यादव, रामटहल यादव,एवं ध्यान पाव, बब्लू पाव के लघुतालाब नीव खुदाई नही कराई गई और सामग्री भुगतान कराया गया जो कि गलत है। उपसरपंच ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माण मे 2 लाख रुपये पन्द्रहवें किस्त से बिना TS / AS के निकाला गया है वर्ष 2022-23 मे जिसकी भी जाँच कराई जाये।ग्राम पंचायत चकौड़िया में 2 टेंकर थे एक पंचर पड़ी है और दूसरे को नागेन्द्र त्रिपाठी सचिव के द्वारा पेन्ट कराकर के अपने घर मे रख लिया है जो कि जाँच कराई जाये और कार्यवाही की जाये । हमारे ग्राम पंचायत चकौडिया सरपंच महिला है कम पढ़ी-लिखी है निर्दोष है इसी बात का फयदा सचिव नागेंद्र त्रिपाठी उठा रहा है।और दबंगई पंचायत में भ्रष्टाचार कर अपनी जेब भर रहा है मेरी मांग जिले के मुखिया कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से की ग्राम पंचायत चकौडिया के भ्रष्ट सचिव नागेंद्र त्रिपाठी के द्वारा पंचायत में किये गए कार्यों की जाँच कराकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये जिससे शासकीय राशि कर दुरुपयोग न हो और ग्रामीण आम जनो को विकास व असुविधा से बचाया जा सकें।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

इस संबंध में जानकारी के लिए फोन लगाया गया फोन की घंटी बजती रही साहब ने फोन नहीं उठाया संपर्क नहीं हो पाया।
मुद्रिका सिंह पटेल
सीईओ जनपद पंचायत बुढार

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper