भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध जुआ चलने की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने गोपनीय तरीके से टीम भेजकर जुआ पकड़ा; क्या अंबाह थाना प्रभारी व बीट प्रभारी पर हो सकती है कार्यवाही

247
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

बीती शाम मुरैना क्राइम ब्रांच द्वारा हिंगावाली गांव से 09 जुआरियों को किया गिरफ्तार; पकड़े गए जुआरियों से रु 1 लाख 39 हजार रूपए नगद, 09 मोटर साईकिल एवं 52 पतों की ताश की गड्डी को जप्त किया
क्या स्थानिक पुलिस की साठगांठ से चल रहा था जुआ का अड्डा? मुरैना क्राइम ब्रांच की जुआरियों पर की गई कार्यवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है ।
अंबाह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिंगावली के हार में लंबे समय से जुआ चल रहा था  मुरैना क्राइम ब्रांच को जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसे लेकर छापामार कार्रवाई की गई।
जुआ खेलते नौ जुआरियों सहित, नौ मोटर साईकिल एवं 1 लाख 39 रूपए की नगदी जप्त की।
पकड़े गए 09 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अपरोपितों को क्राइम ब्रांच के मूवमेंट की भनक न लगे इसके लिए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में क्राइम ब्रांच निरीक्षक दीपेन्द्र यादव द्वारा गोपनीय तरीके से एक विशेष टीम छापामार कार्रवाई के लिए गठित की गई। पुलिस टीम ग्राम हिंगावली के हार की तरफ रवाना हुई। मुखबिर की सूचना पर ग्राम हिंगावली के हार में जुआ खेलने वालों की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस पूरी कार्यवाई से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया है।
क्या स्थानिक पुलिस की साठगांठ से चल रही थी ये प्रवृति?
स्थानीय पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से ग्राम हिंगावली में बड़ी मात्रा में जुआ की संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सोमवार को हिंगावली गांव में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे 09 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी, और दो पहिया वाहन, बरामद किए हैं। इस पूरी कार्यवाई के दौरान अंबाह थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।
क्या अंबाह थाने में पदस्थ अधिकारियों और लंबे समय से पदस्थ आरक्षकों की निगरानी में चल रही है असामजिक प्रवृत्तियां ऐसे अनेकों सवाल उठते नजर आ रहे हैं?
इन्हें किया गिरफ्तार
नीरज पुत्र प्रेमनारायण शर्मा उम्र 36 साल
रामसनेही पुत्र नवलसिह वघेल उम्र 45 साल
कर्मवीर पुत्र वीरेन्द्र सिह भदौरिया उम्र 38 साल
धर्मवीर पुत्र धीरसिह तोमर उम्र 47 साल
गंगासिंह पुत्र फेरनसिंह परमार उम्र 40 साल
सुरेश पुत्र जुगराम नाई उम्र 46 साल
श्यामवीर पुत्र रामसिह वघेल उम्र 50 साल
महादेवा पुत्र रणधीर शर्मा उम्र 53 साल
संजय पुत्र भगवानदास गौड़ उम्र 35 साल
वहीं ढिल्लन उर्फ अरविन्द पुत्र सरमन सिंह तोमरनिवासी ग थरा एवं छोटेसिह पुत्र बहादुर सिह तोमर पुलिस को देख मौके से भाग निकले ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper