मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सोपा ज्ञापन

आगर जिला ब्योरो एन के कालेट
आगर मालवा/ शिक्षा विभाग में लंबित विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 जून को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने ज्ञापन सोपा जिसमें प्रमुख रूप से क्रमोन्नति का लाभ यथाशीघ्र दिलाए जाने, दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अविलंब अनुकंपा नियुक्ति देने, दिवंगत शिक्षकों के स्वत्वों का तत्काल भुगतान करने, टैबलेट राशि का भुगतान शीघ्र करने, पांचवी आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वालों को मानदेय का भुगतान करने ,FLN प्रशिक्षण के मानदेय का भुगतान करने , वरिष्ठता सूची जारी करने ,भीषण गर्मी मे शाला समय प्रात: कालीन करने सहित अन्य समस्याओ का उल्लेख ज्ञापन में किया गया ।
कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एच.एस. भूरिया अधीक्षक को सोपा गया ज्ञापन का वाचन ज्योति गुप्ता ने किया।
ज्ञापन देने के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला और चर्चा कर समस्याओं से अवगत कराये हुए पत्र सोपा प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जिला सचिव बृजमोहन चौहान एवं द्वारकीलाल पाटीदार सम्मिलित रहे ।
ज्ञापन देते समय सुमेर सिंह राठौड़ , शालिग्राम कारपेन्टर,योगेन्द्र रावत, राजेश शर्मा, पर्वत लाल मालवीय, मनोज सागर,गिरिराज पाटीदार, मनोज कलवार, जगदीश पाटीदार, लीला जिंदल ,तिलोत्तमा राव, ज्योति गुप्ता, प्रेम सिह चोहान, भरत जाटव, संध्या भटनागर ,भगवती बागवान सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
फोटो/आगर

Subscribe to my channel
Comments are closed.