खरगोन की होनहार बालिका स्वर्णिका वर्मा बनी सीएमओ

विपिन सिंह दीवान खरगोन ब्यूरो चीफ
खरगोन ।एक और हौनहार बालिका ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का पद हासिल किया। शहर के टैगोर पार्क कॉलोनी निवासी राजेश वर्मा की बड़ी बेटी स्वर्णिका वर्मा ने मप्र लोक सेवा आयोग की 2021 में परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट गुरुवार 6 जून को घोषित हुआ है। घोषित परीक्षा परिणाम में स्वर्णिका का मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। स्वर्णिका कि उपलब्धि पर माता-पिता, परिजन, महाकाल सेवा समिति सहित सभी शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते है उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.