जिले के उप सरपंच साथियों,विशेष ग्राम सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराऐ-प्रभाकर तिवारी

स्थानीय संपादक अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक/ अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने जिले के उपसरपंचों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को पता है की 8/6/2024 से 12/8/2024 तक विश्व पर्यावरण के उपलक्ष पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है।आप सभी उपसरपंच भाइयों से अपील करता हूं कि विश्व पर्यावरण के पावन अवसर पर अपने-अपने ग्राम पंचायत के शासकीय तालाब, कुआं ,नदियों के किनारे वृक्षारोपण जरूर करवाएं। साथ ही जल संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय तालाबों की साफ सफाई भी कराएं तथा पंचायत के माध्यम से तालाबों का गहरीकरण भी कराएं ताकि अधिक से अधिक जल संरक्षित हो और ग्रामीणों को असुविधा न हो।
मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विभाग द्वारा एजेंडा जारी किया गया एजेंडा के अनुसार आठ बिंदुओं पर ग्राम सभा में चर्चा किया जाना है उन आठवां बिंदु को गौर से पढ़ें अध्यक्ष की अनुमति से अन्य चर्चा पर आप लोग स्थानीय मुद्दों को अधिक से अधिक कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करवाए ।उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक/अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के ग्राम सभा की कार्यवाही मैं देखा जा रहा है की स्थानीय मुद्दों पर ग्राम सभा जो भी कार्य करने के लिए सर्वसम्मति अनुमोदन कर कार्यवाही में लिखा जाता है वह कार्य पड़े रहते हैं कोई भी कार्य ग्राम सभा या स्थानीय डिमांड पर नहीं किया जा सकता सिर्फ एजेंडा के कार्य होता है जब सिर्फ एजेंडा पर ही कार्य करना है तो ग्राम सभा की आवश्यकता क्या है एजेंडा के कार्य सचिव मोबिलाइज रोजगार सहायक वैसे भी कर लेते हैं तो फिर ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता क्या है जनप्रतिनिधि सिर्फ औपचारिकता के लिए या कलम पूर्ण करने के लिए होते हैं इस लिए अब जो ग्राम सभा होना है उसमें अपने ग्राम की समस्या भी कार्यवाही में लिखाना अनिवार्य है ताकि हमारे ग्राम पंचायत का विकास हो।सभी उपसरपंचों से आग्रह इस विशेष ग्राम सभा में सभी अनिवार्य रूप से अपने ग्राम सभा पंचायत में उपस्थिति दर्ज करवा कर कार्यवाही करवाए ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.