भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एलपीजी गैस से भरा टैंकर ,तीन घन्टें की मशक्कत के बाद किया सीधा – यातायात रहा बाधित

240
Above News

लापरवाही-एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटकर दुकान में जा घुसा – दिन में होता हादसा तो दर्जनों जान जाती

थांदला नगर परिषद का अतिक्रमण पर नही है ध्यान जनता हैरान….?

झाबुआ जिला ब्यूरो प्रकाश पडियार

थांदला। नगर के व्यस्ततम नगर परिषद चौराहें पर एक एलपीजी गैस से भरा ट्राला झाबुआ मार्ग से पेटलावद मार्ग कि ओर मुड़ने में अनियंत्रित हो गया व पूरा ही पलट कर वहाँ अवैध रूप से नगर परिषद के संरक्षण में कमीशनखोरी में संचालित हो रही दुकानों में घुस गया। हादसा सुबह सवेरे हुआ जिससे कोई जनहानि की सूचना नही है लेकिन यदि यह हादसा दिन में होता तो निश्चित दर्जनों जान आफत में आ जाती। आपको बता दे हम लंबें समय से बायपास के इस महत्वपूर्ण नगर परिषद चौराहें पर हादसों की आशंका जताते आ रहे है। इस चौराहें पर यह कोई पहला हादसा नही है इससे भी पूर्व अनेक बार हादसे हो चुके है लेकिन लगता है प्रशासन कोई नर बलि या बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है तभी वह इतनी बड़ी लापरवाही करते हुए इस व्यस्ततम चौराहें पर जहाँ एक उत्तरी ओर अस्पताल, पुलिस थाना व नगर में जाने का रास्ता है, दक्षिण कि ओर कॉलोनी, प्रशसनिक शासकिय विभाग, स्कूल व झाबुआ जाने का मार्ग है, पूर्वी और बस स्टैंड व पेतलावद जाने का मार्ग है तो पश्चिमी ओर अंतरराज्यीय गुजरात, राजस्थान व 8 लेन के लिए बायपास बना हुआ है ऐसे में सैकड़ों वाहन तेज गति से यहाँ से निकलते है लेकिन यहाँ सुरक्षा के नाम पर कोई भी व्यवस्था नही है। नगर परिषद के भ्रष्टाचार से भरें स्पीड ब्रेकर ज्यादा टिकते नही तो मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने पर कुछ स्पीड ब्रेकर को प्रशासन ने अमानक बने होने से निकलवा दिया था ऐसे में रहवासियों ने भी अनेक बार इस चौराहें पर व स्कूल वालें स्थान को चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है लेकिन प्रशासन कुम्भकर्णीय नींद में सोया हुआ हर जगह को किराए पर देने में लगा हुआ है ऐसे में अनेक अवसरों पर जनता की जान आफत में है। जुलाई माह में स्कूल खुल जाएंगे ऐसे में इस मार्ग से बच्चों व अभिभावकों का आवागमन भी बढ़ जाएगा जिससे घरवालों को भी अपने बच्चों की चिंता बनी रहेगी। जिला अनुविभागीय अधिकारी व नगर परिषद को इस खतरनाक चौराहें पर सेफ्टी के इंतजाम करने
की आवश्यकता है।

तीन घन्टें की मशक्कत के बाद किया सीधा

जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन से जानकारी लेते हुए दो हाइड्रोलिक क्रेन भेजी जिसकी सहायता से करीब 3 घन्टें कड़ी मशक्कत करते हुए उसे सीधा कर दिया गया। इस दौरान नगर के चारों मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा जिससे पैसेंजर वाहन सहित अनेकों वाहन कतार में लगे रहे। बड़ा हादसा टालने के प्रयासों से स्थानीय प्रशासन के निर्णय से जहाँ कुछ लोगों को परधानी हुई वही प्रशासन की मुस्तेदी से बड़ा हादसा टल गया। इस सफल मिशन में जहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, स्थानीय एसडीओपी रविन्द्र राठी, थाना प्रभारी दिनेश रावत, तहसीलदार अनिल बघेल, एसडीईआरएफ टीम व होमगार्ड झाबुआ दल प्रमुख शशिधर पिल्लई, प्लाटून कमांडर संतोष डिंडोर, नायाब तहसीलदार पलकेश परमार, नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठौर, फायर ब्रिगेड महबूब भाई, होमगार्ड जवान राजू डामोर, विक्रम अखाडिया, भीमसिंह, होगार्ड सैनिक आकाश भाबोर, अमरसिंह डुडवे, कैलाश चौहान, राहुल जमरा, रूपेश हरवाल, राजेन्द्रसिंह, वाहन चालक दिलीप सिंगाड़िया, बल्लू सिंगाड़ सहित थांदला व झाबुआ होमगार्ड के पुलिस जवान जाबांजी से लगे रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper