सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण- कलेक्टर

जिला संवाददाता शिवाकर तिवारी की रिपोर्ट
शहडोल।कलेक्टर तरूण भटनागर ने सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ताओं से बात करें एवं संतुष्टि पूर्वक शिकायत बंद कराना सुनिश्चित करें। उन्होनें निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेन्डेन्ट न हो यह भी जिला अधिकारी सुनिश्चित करें। इसी प्रकार कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग, खाद्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की एवं शिकायतों का समय-सीमा एंव संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
Subscribe to my channel
Comments are closed.