भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंकुश भटनागर ने की छात्रों एवं अभिभावकों से अपील
स्कूल फीस बढ़ाने पर शाला प्रबंधन से करें सवाल

267
Above News
जिला शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों की नही किया पालन बड़े स्तर पर घोटाले की संभावना-अंकुश भटनागर

आगर जिला ब्योरो एन के कालेट

आगर मालवा।अंकुश भटनागर ने अपील करते हुए कहा कि निजी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों एवं उनके अभिभावकों से फीस वृद्धि करने पर स्कूल के प्रबंधन से सवाल करने की अपील की है।भटनागर ने कहा कि अभिभावकों एवं छात्रों द्वारा शाला प्रबंधन से पूछा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने आडिट रिपोर्ट शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड की है और क्या शाला की वार्षिक प्राप्तियों का आधिक्य मूल प्राप्तियों के 15 प्रतिशत से कम है। छात्र और अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन से यह भी सवाल किया जाना चाहिए कि क्या उन्होंने औचित्य सहित फीस वृद्धि की सूचना सत्र प्रारंभ होने के 90 दिन की अवधि में दे दी है और क्या 10 प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि के लिये सक्षम स्वीकृति कलेक्टर या राज्य शासन से प्राप्त कर ली है।
भटनागर ने कहा कि यदि छात्रों और अभिभावकों को उनके इन सवालों का जबाब शाला प्रबंधन से नहीं मिलता है तो उनसे सीधे सवाल किया जाना चाहिए कि वे किस हक से उन पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।
भटनागर ने अपील में अभिभावकों से कहा कि 25 जनवरी 2018 से राज्य शासन ने निजी स्कूलों के लिए फीस वृद्धि के पैमाने तय कर दिये हैं और उन्हें किसी को भी अपनी कमाई पर डाका डालने का मौका नहीं देना चाहिए।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 30 मई 2024 को मंजूषा विक्रांत राय उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पत्र क्रमांक/एफ/37-4/2017/20-3 को समस्त कलेक्टर को पत्र जारी कर मध्यप्रदेश निजी विद्यालयों(फीस तथा सम्बंधित विषयो का विनियमन) अधिनियम 2018 एवं नियम 2020 के प्रावधानों तहत कार्यवाही किये जानी थी जिला शिक्षा विभाग ने इस आदेश को ठंडे बस्ते में पटक दिया और आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा क्रमांक 200/1992061/2024/20-3 को भी उप सचिव द्वारा 27/04/2024 को
जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में पुस्तक मेले लगाए जाने थे जो कि स्कूल शिक्षा विभाग आगर ने नही लगाए शासन का निर्देश था कि
निजी स्कूलों, प्रकाशकों और किताब विक्रेताओं की साठगांठ से अभिभावकों को राहत दिलाने जबलपुर में आयोजित किये गये पुस्तक मेला को मिली सफलता को देखते हुये अब राज्य शासन ने प्रदेश भर में इनका आयोजन करने के निर्देश दिये हैं । राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बारे में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र भेजकर नये शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उचित मूल्य पर पुस्तकें, यूनिफार्म, कापियां एवं स्टेशनरी आदि सुलभ कराने पुस्तक मेले का आयोजन करने को कहा है ।
बच्चों और उनके अभिभावकों को निजी स्कूलों की मनमानी से राहत दिलाने तथा प्रतिस्पर्धी एवं न्यूनतम मूल्य पर किताबें, कॉपियां, यूनिफार्म, जूते, टाई, स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेला का आयोजन किया जाना था । जो कि आगर शिक्षा विभाग ने उसका भी पालन नही किया।।
जल्द उग्र आंदोलन करेंगे-एनएसयूआई
एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने कहा कि आज जिला शिक्षा कार्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारी आर जी शर्मा के प्रतिनिधि के तौर पर दिनेश कुम्भकर जी को ज्ञापन सौपकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है यदि प्रशासन कार्यवाही नही करता है तो जल्द शासन व प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे एवं छात्रों व अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन नंम्बर 8999999115 जारी किया है जिले में कोई भी निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहा है या छात्रों पर दबाव बना रहा तो हमे बताए हम आपके साथ है ज्ञापन देते समय एनएसयूआई जिला अध्यक्ष इमरान अली,ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह,नगर अध्यक्ष जतिन राठौर,विजय गुर्जर,अयान लाला,सकलेन पटेल सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper